अरूण सिंह सम्मानित

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिये हरपल तत्पर रहने वाले समाजसेवी सह अभिनेता अरूण सिंह को मुंबई स्थित पनवेल की पावन धरती पर श्री एकनाथ भोपी समाजिक विकास मंडल, पनवेल की तरफ से आयोजित ‘भोजपुरी रंगारंग कार्यक्रम 2016’ कार्यक्रम के मंच पर ‘‘भोजपुरिया काका’’ के सम्मान से नवाजा गया। अरूण सिंह की भोजपुरी भाषा के लिये समर्पण और भोजपुरी के उत्थान कार्यों में अग्रणी रहने की वजह से ही संपूर्ण भोजपुरी सिनेजगत इन्हें ‘भोजपुरिया काका’ के नाम से जानती है। भोजपुरी समाज के लिये समर्पित अरूण सिंह एक सफल अभिनेता भी हैं। इन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। ‘भोजपुरी रंगारंग कार्यक्रम 2016’ कार्यक्रम के मंच पर यंग्रीयंग मैन पवन सिंह और मृगनयनी अदाकारा अक्षरा सिंह ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं और दर्शकों को खूब झुमाया। इस कार्यक्रम के आयोजक गुलाब गुप्ता व संयोजक प्रदीप प्रजापति थे।

आपन राय जरूर दीं