अरविन्द अकेला कल्लू का धमाल मुम्बई और पंजाब में भी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू बिहार में सफलता का शानदार परचम लहराने के बाद अब इस शुक्रवार से मुम्बई में बम्पर ओपनिंग के साथ त्रिदेव के के जरिये धमाल मचा रहे हैं। जी हां, धनतेरस के पावन मौके पर मुम्बई और पंजाब के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ अभिनीत प्रियांशी मूवीज के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ का बम्पर ओपनिंग के साथ प्रदर्शन हुआ। इस फिल्म में ये एक पुलिस आॅफिसर के किरदार को जीवंत किये हैं। जिसे बिहार व झारखंड के बाद मुम्बई और पंजाब के दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू और नेहाश्री का हाॅट रोमांस दर्शकों को काफी रोमांचिक कर रहा है। दर्शकों को इनके उपर फिल्माया गया ‘हीरो होण्डा के शाॅकर’ और ‘भतार वाला मार्का’ गाना काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में इनके साथ यंग्रीयंग मैन पवन सिंह और मृगनयनी अदाकारा अक्षरा सिंह का नोंकझोंक और रोमांस भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ के साथ पवन सिंह, अक्षरा सिंह, नेहा श्री, ऋषभ कश्यप गोलू, ईनुश्री, पुष्पा शुक्ला आदि की मौजूदगी है।

आपन राय जरूर दीं