भोजपुरी के साथ हिन्दी फिल्मों में सक्रिय सत्येन्द्र सिंह

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

चर्चित भोजपुरी फिल्म ‘हमके दारू नाही मेहरारू चाही’ से चर्चा में आये अभिनेता सत्येन्द्र सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रानी चटर्जी के साथ इस फिल्म में इनके अभिनय को भोजपुरी सिनेप्रेमियों ने सहर्ष स्वीकार कर इन्हें एक सफल अभिनेता के श्रेणी में ला खड़ा कर दिया। इस फिल्म में इनका किरदार काफी लोकप्रिय रहा। भोजपुरी सिनेजगत के दिग्गज निर्माता अभय सिन्हा, आलोक कुमार की भोजपुरी फिल्म लावारिस, देवरा पे मनवा डोले से अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले सत्येन्द्र सिंह को अपार सफलता ‘हमके दारू नाहीं मेहरारू चाहीं’ से मिली। अभी ये एसबीएन मोशन पिक्चर्स के बैनर से बनने वाली निर्माता विजय कुमार की फिल्म ‘ई कइसन अग्नि परीक्षा’ में भी दिखाई देंगे। रमन फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर से बन रही हिन्दी फिल्म ‘पंछी’ में भी ये अपने अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता रमन यादव हैं। कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि सत्येन्द्र सिंह अब भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ हिन्दी सिनेजगत में भी सक्रिय हो चुके हैं।

आपन राय जरूर दीं