प्रियंका पंडित ने मनाया छठ पूजा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पुरे देश में छठ पूजा बड़े ही श्रद्धापूर्वक और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, इस मौके पर भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने भी रांची में छठी मईया की पूजा की, प्रियंका इन दिनों रांची में अपनी फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ की शूटिंग में व्यस्त है। प्रियंका ने अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ छठ की पूजा भी की और छठी मईया का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रियंका के साथ रितेश पांडेय भी मौजूद थे जो इस फिल्म में उनके अपोजिट है।

निर्माता राजकुमार आर.पांडेय और दुर्गाप्रसाद मजूमदार द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। प्रियंका के साथ इस फिल्म में उनके अपोजिट रितेश पांडेय नजर आएँगे, प्रियंका और रितेश की जोड़ी ने के साथ फिल्म ‘तोहरे में बसेला प्राण’ की शूटिंग हाल ही में पूरी की है और इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। साईदीप फिल्म्स और आदिशक्ति एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म में प्रियंका पंडित, रितेश पांडेय के साथ अर्जुन सिंह, निशा दुबे और ब्रजेश त्रिपाठी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे, इस फिल्म का निर्देशन मनोज नारायण कर रहे है।

आपन राय जरूर दीं