ऋतु सिंह ने कहा कसम पैदा करने वाले की

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेजगत की बाॅबीडाल कहे जानेवाली मदमस्त अदाकारा ऋतु सिंह अपनी कातिल अदाओं का जादू तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की’ में चलायेंगी। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू है। फिल्म में ऋतु सिंह और यश कुमार का हाॅट रोमांस दर्शकों को बेहद पसंद आने वाला है। निर्माता दीपक शाह द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म में रीतू सिंह सिंह के अलावे यश कुमार, निधि झा व आनंद मोहन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे है। विदित हो कि ऋतु सिंह एसएस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत फिल्म ‘तू मेरा दुश्मन’ में भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ खेसारी लाल यादव के साथ इनकी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ अतिशीघ्र प्रदर्शित होने वाली है।

आपन राय जरूर दीं