सिंघानिया क्रियेशन की बलम रसिया

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी की जानी मानी फिल्म निर्माण कंपनी सिंघानिया क्रियेशन अब भोजपुरिया दर्शको के लिए ले कर आ रही है बालम रसिया। सिंघानिया क्रियेशन की बलम रसिया में एक्शन किंग यश मिश्रा और चर्चित अदाकारा परी सिंघानिया की रोमांटिक जोड़ी वाली इस फिल्म का निर्माण प्रतिभा सिंह , नीरज गुप्ता और दुष्यंत खोना कर रहे हैं जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है भवानी शंकर ( शिवम ) ने। डॉ कुमकुम सिंह इस फिल्म की सह निर्मात्री है जबकि लक्ष्मण ( राकेश कुमार ) सहयोगी निर्देशक व किरण शर्मा रचनात्मक प्रमुख हैं जबकि ए बी स्टूडियो सहयोगी निर्माता है। फिल्म में यश व परी सिंघानिया के साथ खलनायक संजय पांडे , सीमा सिंह, आनंद मोहन, बालेश्वर सिंह, प्रकाश जैस, बिपिन सिंह, राजकिशोर शाही, किरण शर्मा, सुशील सिंह, अनिल पाठक , बबिता, मनीषा, अस्लैन,रविकिशन मिश्रा , बॉबी गिल, आदि मुख्य भूमिका में हैं। लेखक राजेश पांडे व संगीतकार धनंजय मिश्रा की इस फिल्म के गीतकार है प्यारेलाल कवि जी व राजेश पांडे। निर्देशक शिवम के अनुसार , बलम रसिया मूलतः एक रोमांटिक फिल्म है लेकिन इसमें एक्शन , इमोशन और रोमांस का भरपूर तड़का है। यश और परी की जबरदस्त केमेस्ट्री इस फिल्म में देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया की बलम रसिया का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों चरम पर है और जल्द ही फिल्म दर्शको के समक्ष होगी।

आपन राय जरूर दीं