पवन सिंह और ख्याति सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म बलमुआ तोहरे खातिर का फर्स्‍ट लुक लांच

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. प्रस्‍तुत सुपर स्‍टार पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म बलमुआ तोहरे खातिर का फर्स्‍ट लुक आज मुंबई में जारी कर दिया गया है।

फिल्‍म के लेखक बताशा चाचा के नाम से मशहूर मनोज सिंह टाइगर हैं और निर्देशन दिनेश यादव ने किया है। पोस्‍टर लांच के मौके पर मनोज टाइगर ने बताया कि यह फिल्‍म एक ऐसी महिला के संघर्ष की गाथा है, जो अपने पति से बेइतहां प्रेम करती है। मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती है कि उसे हाथ में हथियार तक ले लेना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि मैंने इस फिल्‍म की पटकथा हमारे सामाजिक परिवेश से संदर्भि घटनाओं का विशलेषण कर लिखा है। इस कहानी से लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

फिल्‍म के निर्देशक दिनेश यादव ने कहा कि मनोज टाइगर कमाल के अदाकार हैं। उनकी लेखनी भी कमाल की है। उन्‍होंने जो कहानी हमारे लिए लिखी है उसके लिए उनकी जितनी तारीफ करूं कम होगी। लेकिन मैं भोजपुरी फिल्‍म बलमुआ तोहरे खातिर के बारे में कहना चाहूंगा कि ये काफी बेहतरीन फिल्‍म हैं और एक बार फिर से सुपर स्‍टार पवन सिंह और ख्‍याति सिंह एक साथ नज़र आएंगी। दोनों की जोड़ी बेहतरीन रही है।

भोजपुरी फिल्‍म बलमुआ तोहरे खातिर के मुख्य कलाकार

सुपर स्‍टार पवन सिंह और ख्‍याति सिंह के अलावा संजय पाडेय, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, ग्‍लोरी मेहता, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा और किरण पांडेय जैसे कलाकारों ने फिल्‍म को यादगार बना दिया। ये सभी फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगे।

भोजपुरी फिल्‍म बलमुआ तोहरे खातिर के गाने काफी अच्‍छे हैं, जिसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्‍यारे लाल ने।

फिल्‍म का निर्माण क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. ने किया है। राजेश पधारे इस फिल्‍म के कार्यकारी निर्माता हैं।

फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि संकलन गोविंद दूबे ने किया है। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्‍की गुप्‍ता का है। एक्‍शन बाजी राव का है।

Bhojpuri film balamua tohre Khatir starring Pawan singh and Khayati singh first look launch.

आपन राय जरूर दीं