जल्द रिलीज़ होगी भोजपुरी फिल्म छेका

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म छेका इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन में है। पी आर फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणअधीन इस फ़िल्म के निर्माता हैं कुमार परमानंद व सह निर्माता हैं प्रताप कुमार सिंह।

फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है फ़िल्म को ले कर निर्माता, निर्देशक सहित फ़िल्म से जुड़े तमाम लोग काफी उत्साहित हैं और जल्द से जल्द फ़िल्म के रिलीज हेतु दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं। शूटिंग के दौराण ऐसी खबर आई थी कि इस फ़िल्म का निर्माण बेहतरीन तकनीक से किया जा रहा है। अश्लीलता से दूर इस फ़िल्म को खास कर महिलाओ दर्शकों को ध्यान में रख कर ही बनाया जा रही है। संगीत इस फ़िल्म का मजबूत पक्ष है, फ़िल्म के संगीतकार संजीत तन्हा हैं।

फ़िल्म के गीतों को प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार, धीरज पांडे, रजनी साक्या, मांती मौर्या जितेंद्र इत्यादि ने गाया है।

फ़िल्म के विषय में निर्माता कुमार परमानंद बताते हैं कि मुझे काफी दिनों से एक अच्छी फिल्म के निर्माण का ख्याल आया और इस विचार के साथ मैं निर्देशक नेहाल अहमद से मुलाक़ात की। निहाल मुझसे कुछ दिन बाद मिलने को कहा। कुछ ही दिन बाद नेहाल “छेका” के साथ मिले। विषय वस्तु देखते ही मैंने तुरंत हाँ बोला और कार्य शुरू कर दिया। निर्देशक निहाल के अनुसार फ़िल्म की कहानी का डिमांड था नया चेहरा था और् खोजबीन के बाद रमेश सावंत और् विक्टर सिंह के रूप में दो बेहतरीन अभिनेता की तलाश पूरी हुई।

भोजपुरी फिल्म छेका में रमेश सावंत, विक्टर सिंह के अलावे जया पांडेय, खुशबू पांडे, संजू बाबा मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रिंसी, मिथुन, प्रियांशु, पूनम, पुष्पा, बिपिन बिहारी, बब्बन सिंह इत्यादि भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफर उत्तम सिंह व नृत्य निर्देशक प्रीतम अधिकारी एवं सुशांत हैं। फाइट मास्टर प्रदीप साह हैं।

आपन राय जरूर दीं