७ मार्च को मुम्बई और गुजरात में रिलीज़ होगी भोजपुरी फ़िल्म दरिया दिल

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

हिंदी फ़िल्म जगत में दो दर्ज़न से भी अधिक फिल्मो का निर्माण कर चुके लेखक निर्देशक विमल कुमार की भोजपुरी फ़िल्म दरिया दिल इसी शुक्रवार यानि ७ मार्च को मुम्बई तथा गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

भोजपुरी फ़िल्म दरिया दिल का निर्माण मुम्बई टाकीज़ ( इंडिया ) के बैनर तले निर्माता वरदान आष्टा कर रहे हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता है दीपक शाह। फ़िल्म में यश कुमार, रानी चटर्जी, राखी त्रिपाठी, के साथ साथ महानायक कुणाल सिंह राकेश पाण्डेय , गोपाल राय, नीलिमा सिंह, प्रिया पांडे, सोनिया मिश्रा, अशोक कुलकर्णी, संजय वर्मा व विजय वर्मा और संजय पांडे हैं।

यही नहीं भोजपुरी कि हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह मेहमान भूमिका में अपना जलवा बिखेर रही है। भोजपुरी के नए स्टार यश कुमार व चर्चित अभिनेत्री राखी त्रिपाठी का लीप लॉक के कारण भोजपुरी फ़िल्म जगत में चर्चा का विषय बनी इस फ़िल्म में यश एक दिलफेंक लड़के कि भूमिका में हैं जो राखी त्रिपाठी से प्यार करने लगता है, यश को सुधारने के लिए उनके दादा जी कुणाल सिंह गाव की चुलबुली लड़की रानी चटर्जी को अपनी बहु बनाने के इरादे से उन्हें अपने यहाँ लेकर आते हैं।

निर्देशक विमल कुमार के अनुसार , दरिया दिल में यश कुमार का जोरदार एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा, वहीँ रानी चटर्जी ने अपने अभिनय से साबित किया है कि वह सच में भोजपुरी फ़िल्म जगत कि रानी है।

आपन राय जरूर दीं