दिनेश यादव और राकेश मिश्रा तथा कलुआ की दिवानगी हद से प्रगति पर

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

जाने माने निर्माता कांतिलाल पी मारू और सुपरहीट निर्देशक दिनेश यादव की अगली फिल्म दिवानगी हद से मेंइन दिनो काफी प्रगति पर है और फिल्म की शूटिंग, डबिंग और एडिटिंग खत्म हो गयी है तथा जल्द ही यह फिल्म प्रर्दशित होने वाली है।

कांतिलाल पी मारू और दिनेश यादव ने इसके पहले सुपर हीट भोजपुरी फिल्म कसम वर्दी की दिया था। दिवानगी हद से के गीतकार हैं प्यारेलाल यादव जबकि संगीतकार हैं अविनाश झांघुघरू। फिल्म की कथा और निर्देशन कर रहे हैं जाने माने फिल्म निर्देशक दिनेश यादव। पटकथा और संवाद म नोज सिंह टाईगर का है।

दिवानगी हद से के मुख्य कलाकार हैं राकेश मिश्रा,मोनालिशा ,अरविन्द अकेला कल्लू ,मदन मोहन मनोज सिंह टाईगर तथा संजय पांडे। इस फिल्म के कैमरा मैन हैं नीटू इकबाल, संपादक हैं गुर्जर सिंह । क्लासिक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्मको लेकर कांतिलाल पी मारू और दिेनेश यादव का दावा हैकि उनकी यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों पर राज करेगी।

आपन राय जरूर दीं