संस्कार का पर्दाफाश करेगी भोजपुरी फिल्म ई कईसन प्रथा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म “ई कईसन प्रथा” वाकई हर किसी को ये सोचने को मजबूर कर देगी कि हम हिंदुस्तान के गांव को किस ओर ले जा रहे हैं। वो गांव जहां कभी खुशियां और ग़म मिलकर बांटे जाते थे आज क्यों हम अपने आपसे जुदा हो रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ई कईसन प्रथा हिंदुस्तान के गांव में चली आ रही प्रथा व संस्कार का पर्दा फ़ाश करेगी।

भोजपुरी फिल्मों के एक्शन स्टार विराज भट्ट और नायिका रिंकू घोष तथा खलनायक बृजेश त्रिपाठी की मुख्य भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म “ई कईसन प्रथा” को लेकर रिंकू घोष कहती हैं यह फिल्म समाज में मौजूद एक ऐसी प्रथा का पर्दाफाश करती है जो किसी के भी रोंटे खड़े कर देती है। वाराणसी और जौनपुर में फिल्मायी गयी इस फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने हैं और कहानी ऐसी कि हर कोई कहेगा कि वाकई ऐसा होता है क्या हमारे हिंदुस्तान में।

इस फिल्म का निर्माण वर्मा फिल्म्स इंटरटेनमेंट्स के बैनर तले किया जा रहा है। सह-निर्माता हैं पवन कुमार वर्मा और विजय कुमार वर्मा। कार्यकारी निर्माता हैं मानकेश्वर तिवारी, राज कुमार अग्रवाल और अजय तिवारी। लेखन, निर्देशन और नृत्य निदेशन की जिम्मेदारी निहाल सिंह की है। फिल्म की पटकथा लिखी है केशव राठौर ने। गीतकार हैं आतिश जौनपुरी और रुस्तम घायल। संगीत दिया है एन.के. नंदन ने। फाइट मास्टर दर्शन, कैमरामैन अशोक चक्रवर्ती। कला निर्देशक मनीष गुप्ता। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-विराज भट्ट, रिंकू घोष, बजेश त्रिपाठी, मेहनाज श्राफ, संजय वर्मा तथा मधु मिश्रा।

संस्कार का पर्दाफाश करेगी भोजपुरी फिल्म ई कईसन प्रथा, अब ये देखना है की भोजपुरी दर्शको के ये फिल्म कितना लुभा पाती है, क्योकि भोजपुरी दर्शक तो अशालील आइटम सोंग्स के आदि बनते जा रहे है वैसे में इस तरह के फिल्मों का बनना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

इस फिल्म को टीम जोगिरा की ऑर से “बेस्ट ऑफ लक”

आपन राय जरूर दीं