बनारस के अस्सी घाट पर भोजपुरी फिल्म हमार मिशन हमार बनारस की शूटिंग

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

वर्मा फिल्म क्रियेशन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म हमार मिशन हमार बनारस की शूटिंग काशी विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी (बनारस) अस्सी घाट पर हुई है। यह फिल्म बनारस पर ही अधारित है, जिसमें बनारस को संवारने और बेहतर बनाने कि बात की जाती है। इस फिल्म के इस फिल्म के निर्माता संजय वर्मा व कमलेश वर्मा हैं। बेहतरीन फिल्म बनाने कला में निपुण फिल्म निर्देशक दिनेश कुमार बंजारा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। छायांकन विपिन प्रसाद कर रहे हैं। क्रियेटिव डायरेक्टर रानी पाण्डेय है तथा कर्णप्रिय गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार डी सुशांत ने। नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, एक्शन आभिषेक द्रिवेदी का है। मेकअप मुकेश सांचोरा, आर्ट अभिषेक शुक्ला का है। प्रोडक्शन मैनेजर भानु प्रताप सिंह हैं।

भोजपुरी फिल्म हमार मिशन हमार बनारस के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार नमित तिवारी, पूनम दूबे, सैम सेठ, नैंसी सेठ, संजय पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, राज आर्यन, प्रमोद शुक्ला, चन्द्रकांत यादव, शिवदानी गिरी, शिवम सेठ, आइटम क्वीन सीमा सिंह है। निर्देशक दिनेश कुमार बंजारा ने बताया कि हीरो हिरोइन की नजर में अपना अपना बनारस और उनका अपना मिशन है। पूरी फिल्म इसी मिशन केँद्र में बढ़ती है। नाटकीय तरीके से किसका मिशन कामयाब होता है वही ससस्पेंस है वही सीमा सिंह एक आइटम सांग भी है जो दर्शको को काफा पसंद आएगा।

आपन राय जरूर दीं