भोजपुरी फिल्म जान हमार को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए प्रमाण पत्र

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

कोयल फिल्म्स कृत भोजपुरी फिल्म जान हमार को सेंसर बोर्ड ने यू/ए प्रमाण पत्र के साथ पास कर दिया है। निर्माता निर्देशक काशीनाथ जायसवाल की

इस रोमांटिक फिल्म के लेखक मृत्युंजय श्रीवास्तव, संगीतकार राजा भट्टाचार्य, गीतकार मृत्युंजय श्रीवास्तव, कैमरामैन शाहनवाज खान ‘पप्पू’ हैं। एक्शन बब्बन, नृत्य कैलाश शर्मा तथा क्रिएटिव डायरेक्टर पारस एन. सिंह हैं।

भोजपुरी फिल्म जान हमार के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार हैं- प्रेम सिंह, कल्पना शाह, शाहबाज खान, अली खान और आईटम क्वीन सीमा सिंह। निर्देशक काशीनाथ जायसवाल के अनुसार यह फिल्म त्याग, तपस्या, समर्पण, बिछोह की एक अनोखी दास्तान है।

इस फिल्म का नायक कृष्णा “प्रेम सिंह” एक सरल स्वभाव का युवक है जो छल कपट से दूर, ंच-नीच, अमीरी, गरीबी से अनभिज्ञ है। उसे राधा “कल्पना शाह” नाम की एक खूबसूरत लड़की प्यार करने लगती है, पर यहां दिक्कत यह हो जाती है कि वह लड़की एक दबंग की बेटी होती है। अब यह सीधा साधा लड़का उसे कैसे पाता है या फिर उसका क्या होता है, यही है इस फिल्म का खूबसूरत क्लाईमेक्स, यह फिल्म शीघ्र ही सर्वत्र प्रदर्शित होगी।

आपन राय जरूर दीं