भोजपुरी फिल्म ये हमार जान तोहरा में बसेला प्राण का ट्रेलर लांच

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी गायक व नायक रितेश पाण्डे और चर्चित सिने हॉट तारिका प्रियंका पंडित अभिनीत भोजपुरी फिल्म ये हमार जान तोहरा में बसेला प्राण का ट्रेलर वेभ म्यूजिक कंपनी ने यूट्यूब पर लांच कर दिया है। ट्रेलर लांच होते ही अभिनेता रितेश पाण्डे और अभिनेत्री प्रियंका पंडित को चाहने वाले फैन्स ने अपने अपने सोशल एकाउंट पर इस ट्रेलर के लिंक को शेयर कर रहे है।

फ़िल्म ट्रेलर में अभिनेता रितेश पाण्डे एक्शन मूड में दिख रहे है वही सिनेतारिका प्रियंका पंडित हॉट अंदाज में अपना जलवा बिखेरती दिख रही है वही इस फ़िल्म के विलेन प्रेम दुबे अपने डायलॉग से फ़िल्म के ट्रेलर में जान भर दिया है।

राईज इंडिया प्रोडक्शन इन असोसिएशन विथ चौधरी सिने विज़न प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ये हमार जान तोहरा में बसेला प्राण के बतौर निर्माता भारत भूषण कुमार वही निर्देशक अमित कुमार वर्मा है जबकि सहनिर्माता मनीष कुमार,फैजुल रहमान और लेखक व संवाद पप्पू प्रीतम का है। फ़िल्म के गीतकार है कन्हैया श्रीवास्तव, विभाकर पाण्डे, मुन्ना दुबे, प्रेम सागर सिंह, विनय निर्मल संतोष पूरी का है। संगीत दिया है छोटे बाबा ने। छायांकन शिवा चौधरी, एक्शन प्रदीप खड़का, संकलन गुर्जन्ट सिंह, नृत्य कानू मुखर्जी, कुमार प्रीतम, निर्माण नियंत्रक संतोष कुमार राय और प्रचारक सोनू निगम है।

भोजपुरी फिल्म ये हमार जान तोहरा में बसेला प्राण के मुख्य कलाकार

फ़िल्म के मुख्य भूमिका में रितेश पाण्डे, प्रियंका पंडित, आनंद मोहन, ब्रजेश त्रिपाठी, रत्नेश वर्णवाल, बंदनी मिश्रा, चंदन चौधरी, प्रमोद गुप्ता और साथ मे प्रेम दुबे है।

उल्लेखनीय यह है कि फ़िल्म के ट्रेलर सात घण्टो में एक लाख से ऊपर बार देखा गया गया है बरहाल फ़िल्म के ट्रेलर की सफलता से इस फ़िल्म से जुड़े सभी लोग उत्साहित है। फ़िल्म का प्रदर्शन शीघ्र ही किया जायेगा।

आपन राय जरूर दीं