भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता दिलाने हेतु महाधरना सफलतापूर्वक सम्पन्न

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिये राष्ट्र स्तर पर काम कर रही भोजपुरी संस्था “भोजपुरी जन जागरण अभियान” भोजपुरी भाषा मान्यता आंदोलन के अंतर्गत — भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने, भोजपुरी की पढ़ाई बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में शुरू कराने, और भोजपुरी सिनेमा,गानों और एलबम से अश्लीलता और फुहड़ता दूर करने की माँग को लेकर “भोजपुरी जन जागरण अभियान” के बिहार प्रदेश इकाई की ओर से 13 जुलाई 2017 को महाधरना का आयोजन बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमुद पटेल के नेतृत्व में भोजपुर आरा समाहरणालय के समक्ष सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आरा भोजपुर के आस पास के सभी भोजपुरी भाषा भाषियों , भोजपुरी छात्र संगठन, पत्रकार, भोजपुरी संस्था, समाजसेवी, रंगकर्मी, कलाकार ने इस धरना में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया।

भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस धरना प्रदर्शन के सफल आयोजन पर बिहार प्रदेश कमिटी को बधाई दी है। भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने बिहार प्रदेश की ओर से बुलाये गये सफल धरना पर पूरी टीम को बधाई दी है। सभी भोजपुरिया एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिये इस धरना में शामिल हुये, ये भोजपुरी जन जागरण अभियान का बढ़ता डेग है,लोगो का अपार समर्थन मिल रहा है।यह आनेवाले समय के लिये अच्छा संकेत है।

आपन राय जरूर दीं