भोजपुरी फ़िल्म बाप रे बाप का म्यूजिक रिलीज़

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

हॉरर, कॉमेडी भोजपुरी फ़िल्म बाप रे बाप का म्यूजिक लांच बड़े धूम धाम से और कई बड़ी फ़िल्मी हस्तियों की मौजदगी में किया गया, इस फ़िल्म का म्यूजिक जानी मानी कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड द्वारा रिलीज़ किया गया यह फ़िल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है, हॉरर और कॉमेडी के कॉम्बिनेशन से बनी इस फ़िल्म का निर्देशन जी. जे रॉक्स द्वारा किया गया है जिन्होंने भोजपुरी में पहली बार होरोर और कॉमेडी का तड़का एक साथ लगाया है जो दर्शको को बेहद पसंद आएंगी।

इस फ़िल्म की अभिनेत्री लेखिका और निर्मात्री आँचल सोनी ने एक बेहतरीन कहानी इस फ़िल्म में दी है म्यूजिक लांच के मौके पर आये सभी लोगों ने आँचल सोनी को उनकी इस फ़िल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस औसर पर पुष्प शुक्ला, अविनास शाही, के.के.गोस्वामी, पिंटू सिंह, अरुण सिंह (भोजपुरिया काका), देव सिंह, मनोज दिवेदी, उज़ैर खान, जितेंद्र झा, दामोदर राव, विजय यादव, अमित यादव, संजय वर्मा, सुबोध सेठ, विश्नाथ पाटिल, आदि लोग उपस्थित थे। फ़िल्म में गौरव झा, आँचल सोनी, रितु पाण्डेय, ग्लोरी, सोनू झा, सी.पी.भट्ट, राम मिश्रा, देव सिंह, करन पाण्डेय,अरुण सिंह,और उमेश सिंह मुख्य भूमिका में है फ़िल्म के गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत दामोदर राव द्वारा दिया गया है और गीत राजेश मिश्रा, फनिंदर राव, मुन्ना दुबे, राजकुमार द्वारा लिखे गए है भोजपुरी फ़िल्म बाप रे बाप के गाने जाने माने सुरीले गायको ने गाया है जिनमे मोहन राठौर,अलोक कुमार, गौरव झा, खुसबू जैन, ममता राउत, अलका झा शामिल है।

आपन राय जरूर दीं