भारत के शान कश्मीर हमार जान – पवन सिंह

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेजगत के सुपरस्टार व गायिकी के सिरमौर्य पवन सिंह भारतवासियों के रग-रग में देशभक्ति का जुनून और जज्बा भरने के लिए लेकर आये हैं देशभक्ति से ओत प्रोत भोजपुरी म्यूजिकल एलबम भारत के शान कश्मीर हमार जान। जिसमें आन-बान-शान के जज्बे से भरा गीत ‘कश्मीर जिगर के टुकड़ा कहे हिन्दुस्तान, ई जान हउवे हो, हमार शान हउवे हो’… प्रमुख है। इस एलबम में हिन्दु-मुस्लिम भाईचारे की भी चर्चा की गई है। वेब म्यूजिक से जारी किये गये इस एलबम गीतों को शब्दों को संजोया है मनोज मतलबी ने, जबकि देशभक्ति धुन में संगीत से सजाया है छोटे बाबा ‘बसही’ ने। इस एलबम के जरिये पवन सिंह ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पवन सिंह ने गीत के जरिये ललकारा है कि ‘दूध जदी मंगबे त खीर देहब साथे, कश्मीर जदी मंगबे त चीर देहब आके’। यह गीत यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

विदित हो कि पवन सिंह अपने प्रशंसकों और जगत जननी मां जगदंबे के भक्तों के लिए अपनी सुमधुर आवाज में भोजपुरी देवी गीत का एलबम ‘दुलार देवी मईया के‘ लेकर आ रहे हैं। माता रानी के भक्तिभाव में सराबोर इस देवी गीत के एलबम कोे भी वेब म्यूजिक द्वारा जारी किया जा रहा है।

आपन राय जरूर दीं