नीरज यादव अहिरा जीय हो बिहार के लाला के लिए साइन

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

सुपर हिट भोजपुरी फिल्म “प्रतिघात” के बाद भोजपुरी फिल्मों के खलनायक नीरज यादव अहिरा ने भोजपुरी फिल्म “जीय हो बिहार के लाला” बतौर खलनायक साइन की है। इस फिल्म का निर्माण निर्माता रोहित सिंह प्रेजेन्ट मेकर कारपोरेशन के बैनर तले कर रहे हैं। निर्देशक हैं आनंद डी. गहतराज। सह-निर्माता हैं सागर वर्मा।

प्रजेंट मेकर कारपोरेशन के बैनर तले निर्माता रोहित सिंह और कार्यकारी निर्माता सागर वर्मा की इस फिल्म में नायिका होंगी अंजना सिंह। इस फिल्म को लेकर आनंद गहतराज और नीरज यादव अहिरा दोनों काफी खुश हैं। नीरज कहते हैं जैसे आप चैंक गये वैसे मैं भी टायटल सुनकर चैंक गया था कि क्या वाकई “जीय हो बिहार के लाला” टायटल पर फिल्म बन रही है। नीरज यादव की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म “प्रतिघात” बिहार में सफलता का डंका बजा रही है। दर्शकों को नीरज यादव का खूंखार खलनायक वाला रोल बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आनंद डी. गहतराज ने किया है जिन्होंने भोजपुरी में कई फिल्मों का निर्देशन करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म “प्रतिघात” के निर्माता अनुभव मोशन पिक्चर्स, निर्देशक आनंद डी. गहतराज, गीत-संगीत एस. कुमार, छायांकन नरेन्द्र पटेल, नृत्य महादेवन, फाईट दर्शन सिंह, पटकथा-संवाद मनोज पाण्डेय, ईपी नीलाभ तिवारी। मुख्य कलाकार हैं शुभम तिवारी, अक्षरा सिंह, नीरज यादव, मोना राय, किशन देव, विपिन सिंह, नीलिमा सिंह, राकेश त्रिपाठी, सीमा सिंह

नीरज यादव अहिरा जीय हो बिहार के लाला के लिए साइन

आपन राय जरूर दीं