भोजपुरी फिल्म रंग में विराज भट्ट का नया एक्शन अवतार

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्मों के एक्शन सुपर स्टार विराज भट्ट का नया अवतार जल्द ही नज़र आने वाली है उनकी अगली भोजपुरी फिल्म रंग में । हाल ही में रंग के टीजर में उनके धमाकेदार एक्शन की झलक दर्शको ने देखी है और उसे पसंद भी कर रहे हैं। लंबी कद काठी के इस ही मैन की भोजपुरी क्षेत्र के दर्शको में अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। रंग के इस टीजर को देखकर लगता है कि इस फिल्म में विराज एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो फिल्म की रोमांटिक जोड़ी अरविन्द अकेला कल्लू और रितिका शर्मा के प्यार की रक्षा करते हैं। हालांकि निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली इस विषय पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहते हैं कि असल कहानी फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगी लेकिन इस फिल्म में विराज के हैरत अंगेज़ एक्शन है जिसे फिल्माने में एक्शन निर्देशक हीरा यादव ने कड़ी मेहनत की है।

उल्लेखनीय है कि डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है। फ़िल्म में अरविन्द अकेला कल्लू व रीतिका के साथ विराज भट्ट, संजय पांडे, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमाल खान, वैभव राय, पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा, प्रिया पांडे, डॉ यादवेंद्र यादव, श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा सीमा सिंह, ग्लोरी और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस फिल्म में बिखेरा है। रंग के लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा, संगीतकार हैं मधुकर आनंद, सिनेमेटोग्राफर हैं जग्विन्दर सिंह हुण्डल, संपादक है धरम सोनी, एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज विश्वकर्मा और कला निर्देशक विजय दास और प्रचारक हैं उदय भगत। निर्माता दीपक जैन ने बताया कि फिल्म इसी महीने दर्शको के बीच होगी।

विराज भट्ट
विराज भट्ट

आपन राय जरूर दीं