भोजपुरी फिल्म त्रिशूल 7 अप्रैल से सिनेमाघरों में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फ़िल्म जगत के चर्चा में रहने वाली दीपक शाह प्रस्तुत व आर.जी प्रोडक्शन हाउस कृत भोजपुरी फिल्म त्रिशूल का प्रदर्शन 7 अप्रैल से बिहार झारखण्ड समेत कई राज्यो में प्रदर्शित किया जायेगा।

भोजपुरी फिल्म त्रिशूल की रिलीज के तारीख तय होते ही सोशल प्लेटफार्म पर हल चल मच गया है और साथ ही साथ फिल्म विशेषज्ञों ने भोजपुरी फिल्म त्रिशूल की समीक्षा करने की तैयारी भी शुरू कर दिया है।

इस फ़िल्म का निर्माण यंग निर्माता राकेश गुप्ता ने किया है वही लेखक व निर्देशन की कमान संभाली है निर्देशक बलजीत सिंह ने,

भोजपुरी फिल्म त्रिशूल मुख्य कलाकार

फ़िल्म में एक्शन स्टार विराज भट्ट, अरविंद अकेला कल्लू, राकेश गुप्ता( मोनू), हॉट तारिका अंजना सिंह, तनुश्री, शिल्पी शुक्ला, प्रेम दुबे, अनूप अरोड़ा, संजय वर्मा, ऋतु पाण्डे और साथ मे संजय पाण्डे की प्रमुख भूमिका है।

फ़िल्म के गीतकार आर.आर पंकज, अभिषेक भोजपुरिया, पिन्टू गिरी है व संगीत दिया है दामोदर राव ने। फ़िल्म के छायांकन हरीश पटेल, संकलन हिमांशु तिवारी, एक्शन के. सतीश, नृत्य एंथोनी, महेश आचार्या और संतोष कुमार का है, जबकि सह निर्माता प्रकाश कुमार और प्रचारक सोनू निगम है।

बकौल निर्माता राकेश गुप्ता “त्रिशूल” सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म है जो हर वर्ग के दर्शको को पसंद आयेगी। उल्लेखनीय यह है कि “त्रिशूल” के ट्रेलर और गानों को दर्शको द्वरा पसंद किया जा रहा है उम्मीद है की जिस तरह फ़िल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शक पसंद कर रहे है उसी तरह फ़िल्म को भी पसंद करेंगे।

आपन राय जरूर दीं