पवन सिंह के देवी गीत दुलार देवी मईया के

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेजगत के स्टार गायक व नायक यंग्रीयंग मैन पवन सिंह अपने प्रशंसकों और जगत जननी मां जगदंबे के भक्तों के लिए अपनी सुमधुर आवाज में भोजपुरी देवी गीत दुलार देवी मईया के लेकर आये है। माता रानी के भक्तिभाव में सराबोर इस देवी गीत के एलबम कोे वेब म्यूजिक द्वारा जारी किया जायेगा। ‘दिल बोले बम बम बम’ के बाद एक बार फिर इस देवी गीत के एलबम में श्रोताओं को पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की सुमधुर अवाज सुनने को मिलेगी। इस एलबम के लिए गीत लिखे है मनोज मतलबी ने जबकि संगीत से सजाया है छोटे बाबा ने। इस एलबम के लिए परिकल्पना दीपक सिंह की है।

उल्लेखनीय है पवन सिंह अपने प्रशासकों व संगीतप्रेमियों के लिए फिल्मों के अलावा समय समय पर म्यूजिक वीडियो व ऑडियो लेकर आते रहते हैं। फिल्मों की व्यस्तता के बाद भी ये संगीतप्रेमियों के लिए समय निकाल कर स्टेज शो और म्यूजिक एलबम करते रहते है। हाल ही में बकरीद के मौके पर कतर के प्रशंसकों के मनोरंजन हेतु कतर की राजधानी दोहा में स्टेज शो कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किये।

आपन राय जरूर दीं