बनारस में बैंक के कर्मचारी उठाएंगे राजा जी आई लव यू का लुत्फ़

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए ख़ुशी की खबर है कि पहली बार किसी फ़िल्म के एक शो के सभी टिकट को एक बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिए खरीद लिया है। जी हाँ भोजपुरिया परदे पर दिलदार सांवरिया से हिट हुई जोड़ी यश कुमार और अंजना सिंह कि दूसरी फ़िल्म राजा जी आई लव यु बिहार और मुम्बई में सफलता का परचम लहराने के बाद २८ फरवरी को उत्तर प्रदेश में रिलीज़ हो रही है। इस मौके पर बनारस के आनंद चित्र मंदिर में निर्माता दीपक शाह, अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री अंजना सिंह दर्शको के बीच मौजूद रहेंगे। निर्माता दीपक शाह के अनुसार इसी दिन शाम के पूरे शो को पंजाब नेशनल बैंक की इकाई मेटलाइफ इंस्योरेंस ने अपने कर्मचारियों के लिए खरीद रखा है।

तन्वी मल्टी मिडिया के बैनर तले निर्मित निर्माता दीपक शाह व निर्देशक विनय बिहारी की इस फ़िल्म में यश व अंजना की रोमांटिक जोड़ी के साथ साथ कुणाल सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, अयाज़ खान भी मुख्य किरदार में हैं। इस फ़िल्म में यश एक नाटक मंडली के कलाकार की भूमिका में जबकि अंजना एक करोड़पति लड़की की भूमिका में। अभिनेत्री पाखी हेगड़े इस फ़िल्म में एक सरप्राइज़ पैक की तरह है। राजा जी आई लव यु एक एक्शन रोमांटिक फ़िल्म है तथा फ़िल्म के गाने काफी कर्णप्रिय हैं, जिसे सिनेप्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं।

आपन राय जरूर दीं