सुप्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म निर्माता अशोकचंद जैन का निधन

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्मों के जुबली निर्माता अशोकचंद जैन अब नहीं रहे। आरा के मूल निवासी श्री जैन ने गंगा किनारे मोरा गांव जैसी डायमंड जुबली फिल्म बनायी। उनकी पहली जुबली फिल्म ‘धरती मईया’ थीं इसके बाद ‘गंगा किनारे मोरा गांव’ ने इतिहास रच दी और अशोक चंद जैन रातोंरात राष्ट्रीय फलक पर स्टार मेकर के रूप में चमकने लगे। इसी फिल्म से कुणाल (सिंह) स्टार बनकर उभरे। ‘दुलहिन’, ‘गंगा के पार सैयां हमार’, ‘बड़की माई’ सरीखी कई हिट फिल्में बनाने वाले अशोक चंद जैन का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। वह पूरी तरह समर्पित फिल्मकार थे। 77 वर्षीय श्री जैन ने भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर दिया।

आपन राय जरूर दीं