लांच हुआ भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ का फर्स्ट लुक

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फ़िल्म जगत की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ का फर्स्ट लुक हिंदी व भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गजो की मौजूदगी में लंदन में आयोजित भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड समारोह में किया गया । इस मौके पर एक मिनट के टीजर को लांच किया गया जिसकी समारोह में मौजूद लोगों ने काफी सराहना की । निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे मेगा स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे के अलावा भोजपुरी फ़िल्म जगत के सभी दिग्गज मौजूद थे । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की काशी अमरनाथ में भोजपुरी

स्टार रवि किशन और जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे , नवोदित सपना गिल, सुशील सिंह , गौरी शंकर, अनूप अरोरा, सोनिया मिश्रा, तुषार , ओ पी मिश्रा आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज़ क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉक्टर नेहा शांडिल्य के द्वारा किया गया है। फ़िल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल, को प्रोड्यूसर हैं डॉ नीला अखौरी, प्रोडक्शन हेड हैं मनोहर रवीन्द्रन, कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय व प्रचारक हैं उदय भगत ।

भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ आगामी 18 अक्टूबर को रिलीज होगी ।

आपन राय जरूर दीं