भोजपुरी फिल्म बहूरानी को एक दिन में साढ़े पाँच लाख लोगों ने देखा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में सफलता का एक और नया पृष्ठ जोड़ा है भोजपुरी की पारिवारिक फ़िल्म बहूरानी ने। सिनेस्टार शुभम तिवारी और सिनेतारिका अंजना सिंह के शानदार अभिनय से सजी इस फ़िल्म को एक ही दिन में साढ़े पांच लाख लोगों ने सोशल साइट यूट्यूब पर देखा है, जिसे जानी मानी म्यूजिक कंपनी एसआरके म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

इस फ़िल्म को एक ही दिन में इतना ज्यादा व्यूज मिलना यह साबित करता है कि अगर अच्छी और सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण किया जाय तो दर्शक ज़रूर उसे सिर आँखों पर बिठाते हैं। भोजपुरी फिल्म बहूरानी में शुभम तिवारी की बहूरानी हैं अंजना सिंह। उनके दुलारे भाई की भूमिका में रविराज दीपू तथा लाडली साली के किरदार में पूनम दूबे हैं। उनकी हसीन दुनियाँ में खलल डाला है खूँखार रूप में बालेश्वर सिंह ने। उनके साथ सभी कलाकारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

दिव्या इंटरप्राइजेज प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता बालेश्वर सिंह व शिव प्रकाश सरोज हैं। सह निर्माता कुंवर आदित्य सिंह इन्टरटेनमेंट है। पटकथा व निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक शिव प्रकाश सरोज, संगीतकार राम परवेश व दामोदर राव, गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चौहान, शिव प्रकाश सरोज हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह, नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ बाजी राव, संकलन अजय चौहान का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

भोजपुरी फिल्म बहूरानी के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या द्विवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज हैं।

आपन राय जरूर दीं