छलांग यश की

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्मो के राइजिंग स्टार कहे जाने वाले दिलदार सांवरिया फेम यश कुमार ने ँची छलांग लगाई है . उनकी यह छलांग ना तो उनकी किसी फिल्म का काल्पनिक दृश्य है और ना ही किसी प्रतियोगिता की है . दरअसल यश को हिंदी फिल्मो के जाने माने निर्देशक विमल कुमार ने अपनी भोजपुरी फिल्म दरियादिल के लिए अनुबंधित किया है . मुंबई टाकिज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता है वरदान आस्था उल्लेखनीय है की यश की पहली फिल्म दिलदार सांवरिया हाल ही में बिहार में रिलीज़ हुई है और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है . जल्द ही मुंबई में रिलीज़ हो रही इस फिल्म के बाद यश की अगली फिल्म राजा जी आई लव यु है . दीपक शाह निर्मित व विनय बिहारी निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण पर है . यश के अनुसार , विमल कुमार जैसे बड़े लेखक निर्देशक की फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए किसी बड़े सपने के सच होने के जैसा है . फिलहाल दरियादिल के लेखन का काम प्रगति पर है और उसके बाद ही फिल्म फ्लोर पर जाएगी . बहरहाल , यश की इस ँची छलांग की charcha फिल्म जगत में काफी तेज है . विमल कुमार निर्देशित पहली भोजपुरी फिल्म देस परदेश जल्द ही दर्शको के सामने होंगी .

पिछला लेखSanjay Bhushan Patiyala awarded as Best Award PRO
अगिला लेख“PRODUCTION NO.-1” Grand Musical Muhurat
टीम जोगीरा आपन भोजपुरी पाठक सब के ई वेबसाइट उपहार स्वरुप भेंट कर रहल बा। हमनी के इ कोशिश बा कि आपन पाठक सब के ढेर से ढेर भोजपुरी में सामग्री उपलब्ध करावल जाव। जोगीरा डॉट कॉम भोजपुरी के ऑनलाइन सबसे मजबूत टेहा में से एगो टेहा बा, एह पऽ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टटका ख़बर, भोजपुरी कथा कहानी, भोजपुरी किताब, भोजपुरी साहित्य आ भोजपुरी से जुड़ल समग्री उपलब्ध बा।

आपन राय जरूर दीं