पवन सिंह और अक्षरा सिंह का होली हंगामा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह और सिनेतारिका अक्षरा सिंह की एक ऐसी रोमांटिक जोड़ी है, जो बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सुर्खिया में रहती है और दर्शको का प्यार ज्यादा से ज्यादा पाते हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी फिर इस होली पर 10 मार्च से दर्शको के साथ पूरे बिहार – झारखण्ड और मुम्बई – गुजरात में एक साथ होली पर हंगामा करते नजर आएंगे। जी हाँ, इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोरदार कमेस्ट्री वाली भोजपुरी फिल्म सत्‍या इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

भोजपुरी फिल्‍म सत्‍या का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। एक्‍शन और डायलॉग लोगों को फिल्‍म के प्रति आकर्षित कर रही है। होली पर धूमधाम से रिलीज होने जा रही यह बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म अब तक आई हुई भोजपुरी फिल्मों में सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है।

इस फिल्‍म को रेणु विजय फिल्‍म्‍स बिहार में और बालाजी फिल्म्स प्रा. लि. द्वारा मुंबई में प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्‍म सत्‍या भोजपुरिया दर्शकों को पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तरफ से इस होली का उपहार होगा। ये फिल्‍म रंगों के त्‍योहार होली के मजे को और दुगना करेगी। फिल्‍म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अभी से सत्‍या के गाने लोगों के जुबान पर चढ़ने लगे हैं।

फिल्‍म की एक और खासियत है कि पहली बार भोजपुरी सिनेमा के लिए साउथ इंडियन सिनेमा इंडस्‍ट्री के फाइट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव ने काम किया है। उन्‍होंने भोजपुरी फिल्‍म सत्‍या में पवन सिंह से उम्‍दा और इनोवेटिव एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवायी है। पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म सत्या सिनेप्रेमियों के मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें दाँतों तले उँगली दबाने को मजबूर कर देगी।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह कि भोजपुरी फिल्म सत्या के साथी कलाकार

कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करेगी ही साथ ही एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करेगी। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आइकॉन क्वीन अक्षरा सिंह हैं। पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं।

फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। पी आर ओ सर्वेश कश्यप और रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं।

आपन राय जरूर दीं