इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डाइरेक्टर एसोसियेशन के चुनाव में अशोक पंडित गुट का वर्चस्व कायम

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डाइरेक्टर एसोसियेशन के चुनाव में अशोक पंडित गुट ने अपना वर्चस्व कायम रखा है . वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को छोड़ लगभग सभी पदों पर इस गुट ने अपना कब्जा जमा लिया है. भोजपुरी फिल्म जगत को भी इस चुनाव में फील गुड का एहसास हुआ है क्योंकि चार मुख्य पदों पर उन्होंने कब्जा जमाया है। अशोक पंडित गुट को समर्थन दे रही भोजपुरी की प्रसिद्द फिल्म निर्माण कंपनी सी पी आई मूवीज ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।

तीन अगस्त को संपन्न हुए चुनाव के मतों की गिनती अगले दिन समाप्त हुई। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डाइरेक्टर एसोसियेशन के चुनाव में चार गुट मैदान में थे लेकिन मुकाबला अशोक पंडित गुट और एन चंद्रा गुट के बीच हुआ . अशोक पंडित ने जहां प्रेसिडेंट पद पर अपना कब्जा तो बरकरार तो रखा ही उनके गुट के जगदीश शर्मा ने उपाध्यक्ष , रमण कुमार ने सचिव, सुधाकर पाण्डेय ने कोषाध्यक्ष , अजय कुमार और रमनेश पूरी ने संयुक्त सचिव के पद पर विजयी हासिल की। एन चंद्रा गुट के राज कुमार पाण्डेय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। उन्होंने अशोक पंडित गुट के असलम शेख को पराजित किया। संयुक्त सचिव के तीन में से एक पद पर अजीत श्रीवास्तव ने सफलता हासिल की। इस चुनाव में सफलता पाने वाले जगदीश शर्मा, राज कुमार पाण्डेय , अजीत श्रीवास्तव और अजय कुमार भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े है। भोजपुरी की प्रसिद्द फिल्म निर्माण व प्रस्तुतकर्ता कंपनी सी पी आई मूवीज ने अशोक पंडित गुट को अपना समर्थन दिया था . चुनाव में इसका फायदा साफ़ तौर पर देखने को मिला .

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डाइरेक्टर एसोसियेशन के चुनाव में अशोक पंडित गुट का वर्चस्व कायम

आपन राय जरूर दीं