11 नवंबर से बिहार-झारखंड में जीतब हम प्यार के बाजी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

चॉकलेटी हीरो आनंद देव मिश्रा की धमाकेदार प्रस्तुति लक्ष्मी इंटरटेंमेंट प्रोडक्शन के बैनर से बनी रूद्राक्ष फिल्मस की प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीतब हम प्यार के बाजी प्रदर्शन के लिये पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का प्रदर्शन लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपरांत 11 नवंबर से बिहार और झारखंड के लोकप्रिय छवि गृहों में होने जा रहा है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना कांट छांट के यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। एक्शन, रोमांस, काॅमेडी, इमोशन से भरपूर इस फिल्म के निर्माता सीताराम चैरसिया और निलेश सखिया है। जबकि निर्देशक प्रदीप आर0 शर्मा है। इस फिल्म में आनंद देव मिश्रा का लुक और किरदार मुख्य आकर्षक है। इनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों को खूब रोमांचित करेगा। जीतब हम प्यार के बाजी के लिये अपना मधुर संगीत दिया है अशोक सिन्हा ने। जबकि मारधाड़ हीरा यादव का है। नृत्य निर्देशन मुरली ने किया है। वहीं फिल्म का छायांकन हेमंत के0 अस्थाना ने किया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में आनंद देव मिश्रा के साथ अर्चना सिंह, अभिलाषा, रितु पाण्डेय, साहिल शेख, संजय वर्मा, हीरा यादव, विनय श्रीवास्तव रोजी लस्कर, संजना सिल्क, रोबिन, जीतू शुक्ला, अमर बेताब व अन्य की मौजूद है।

आपन राय जरूर दीं