खेसारी लाल यादव ने पूरी की भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण फर्स्ट शुडूल की शूटिंग

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण की फर्स्ट शुडूल की शूटिंग सम्पन हो गया। दूसरे शुडूल की शूटिंग एक फ़रवरी से किया जायेगा। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्या इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद है जो इस फ़िल्म के माध्यम से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख रहे है। इस फ़िल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित और लेखक मनोज कुशवाहा है इस भोजपुरी फिल्म में संगीत मधुकर आनंद और गीत प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने तैयार किया है। मणि भट्टाचार्या ने बताया की यह फिल्म एक्शन से भरपूर है भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण बहुत ही अच्छी फिल्म है पारिवारिक फिल्म है इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग और काफी आकर्षित करने वाली है जिसमे देश के आज़ाद होने के बाद की कहानी है।

भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण में धमाकेदार एक्शन सीन दर्शकी को देखने मिलेंगे। खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म में मणि भट्टाचार्या, मोहिनी घोष, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, कारन पांडेय, किरण यादव भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म की लगभग आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म जिला चंपारण के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

आपन राय जरूर दीं