खेसारीलाल यादव की अगली भोजपुरी फिल्म खेसारी 786 का मुहूर्त

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की केंद्रीय भूमिका में निर्मित होने जा रही भोजपुरी फिल्म खेसारी 786 मुहूर्त 100 साल पुरानी गांवदेवी मंदिर पर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नीलाभ तिवारी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के मुहूर्त पर खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा सहित निर्देशक देव पांडेय, पराग पाटिल, असलम शेख, फिल्म मेकर अरविंद आनंद, अभिनेता समर्थ चतुर्वेदी, देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, सुनील पांडेय, विक्की सिंह, अभिनेत्री माया यादव, प्रिया शर्मा, रीतू पांडेय दिव्या शर्मा, बाल कलाकार बेबी आस्था तिवारी, कला निर्देशक अंजनी तिवारी, लेखक मनोज कुशवाहा, कैमरामैन आर आर प्रिंस, फाईट मास्टर दिलीप यादव, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी के ओनर रत्नाकर कुमार, सिंगर आलम राज, विशिष्ट अतिथि अनीता तिवारी आदि मौजूद होकर फिल्म की सफलता की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दिये।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्‍म नागदेव की भव्‍यता होगी अद्भुत

इसी बैनर से सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म नागदेव का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग अंतिम चरण में है। फिल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रमेश सिंह, राम करन गौड़ हैं। प्रस्तुतकर्ता खेसारी एंटरटेनमेंट एवं यश एन्ड राज एंटरटेनमेंट हैं। निर्देशक देव पांडेय हैं। कैमरामैन आर आर प्रिंस, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारेलाल यादव कविजी, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, नृत्य कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता हैं। संकलन गुरजंट सिंह।

ये भी पढ़ें: देशभर में रिलीज होगी खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्‍म डमरू

फिल्म खेसारी 786 के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं।

Khesarilal Yadav’s upcoming Bhojpuri movie Khesari 786’s Muhurta

आपन राय जरूर दीं