निरहुआ और आम्रपाली के नाम इस साल की होली

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दुबे के पिछले साल का होली एल्बम आवा हो आम्रपाली होली में रंग डाली को श्रोताओं और दर्शको ने खूब पसंद किया था। एक साल बीतने के बाद भी आज भी यु ट्यूब पर रोजाना हजारो की तादाद में इसके व्यू में बढ़ोतरी हो रही है। उस एल्बम में निरहुआ और आम्रपाली के बीच के फगुनिया नोकझोक को लोगो ने बहुत पसंद किया था ।

इस साल भी उसी इतिहास को दोहारने के लिए दोनों बेताब हैं। इस साल के होली एल्बम की एक और खासियत है कि इस एलबम को एक दो नहीं बल्कि चार चार संगीतकार ने तैयार किया हैं। चारो ही संगीतकार धनंजय मिश्रा, मधुकर आनंद, रजनीश मिश्रा और ओम झा की गिनती भोजपुरी के दिग्गज संगीतकारों में होती है।

निरहुआ और आम्रपाली के एलबम आवs ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली

होली में पुरनका बीबी बंद करा द मोदी जी नाम के इस एलबम के गीतकार हैं प्यारे लाल यादव व आजाद सिंह । इस एलबम में निरहुआ के साथ साथ आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। निर्माता प्रवेश लाल ने अपनी म्यूजिक कंपनी निरहुआ म्यूजिक से इस एलबम को रिलीज किया है और इसे अच्छी लोकप्रियता हासिल हो चुकी है। एल्बम के वीडियो रूपांतरण को कोरियोग्राफ किया है कानू मुखर्जी ने। वेबसाइट्स के माध्यम में इस एलबम के गानो को लोग काफी डाउनलोड कर रहे हैं।

एल्बम के गानो की लोकप्रियता की रफ़्तार देखकर लगता है निरहुआ और आम्रपाली इस होली पर भी भोजपुरिया संगीत के दीवानों के दिलो पर राज करने वाले हैं।

आपन राय जरूर दीं