रमाकांत प्रसाद और प्रिन्स राजपूत फिर एक साथ

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने फिल्म निर्देशक व संगीतकार रमाकांत प्रसाद और प्रिन्स राजपूत भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान के बाद एक बार फिर एक साथ एक नयी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। ज्वलंत मुद्दे पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी रोमांच पैदा करने वाली है। ‘प्रोडक्शन नं० 1’ के नाम से निर्मित की जाने वाली इस फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही लखनऊ के मनोरम व पर्यटक स्थलों पर की जाएगी। केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की युगल जोड़ी सिनेस्टार प्रिन्स राजपूत और सिनेतारिका रूपा सिंह दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं।

वर्सेटाइल सिनेस्टार प्रिन्स राजपूत ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उन सभी फिल्मों में उनके वर्सेटाइल अभिनय की खूब तारीफ हुई है। सिनेमा के रुपहले परदे की सफल रोमांटिक जोड़ी प्रिन्स राजपूत और रूपा सिंह को एक साथ देखना दर्शक बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान की शूटिंग लखनऊ के कई रमणीय व पर्यटक स्थानों पर पूरी है। नानक प्रोडक्शन हाउस प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता मनप्रीत सिंह हैं। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता भूपेन्द्र विजय सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन रमाकांत प्रसाद कर रहे हैं तथा फिल्म के संगीतकार भी रमाकांत प्रसाद ही हैं।

फिल्म की उम्दा कथा, पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखा है। यह सस्पेंस और थ्रिल से भरी एक दमदार एक्शन पैक्ड मनोरंजक फिल्म है। जिसका कर्णप्रिय संगीत लोगो को झूमने पर मजबूर कर देगा। उल्लेखनीय है कि प्रिन्स राजपूत ने अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया है। जिससे दर्शकों में उनकी अलग छवि बनी हुई है। रूपा सिंह ने भी कई भोजपुरी फिल्मों के साथ हिन्दी फिल्म में भी काम की हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी बागी भइले सजना हमार, जींस वाली भौजी सहित कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है। फिल्म मिशन पाकिस्तान सहित उनकी और भी कई फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

आपन राय जरूर दीं