दशहरा पवन सिंह लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्‍म सईया सुपरस्‍टार

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा के एक्‍शन स्‍टार पवन सिंह इस दशहरा लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्‍म सईया सुपरस्‍टार। श्रेयस फिल्‍म्‍स की प्रस्‍तुति भोजपुरी फिल्‍म सईया सुपरस्‍टार एक्‍शन, ड्रामा और रोमांस वाली फिल्‍म है, जिसमें पवन सिंह अपने ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। इन दिनों भोजपुरी फिल्‍म सईया सुपरस्‍टार की शूटिंग जोर – शोर से चल रही है।

फिल्‍म के निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अजय कुमार हैं, जो कहते हैं कि वे भोजपुरिया दर्शकों को दशहरे का तोहफा अपनी नई फिल्‍म ‘सइयां सुपरस्‍टार’ से देना चाहते हैं। पवन सिंह अब तक कई सुपर हिट फिल्‍म दे चुके और अपनी गायकी से भोजपुरी के करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं। इसलिए उम्‍मीद है कि हमारा यह तोहफा लोगों को पसंद आएगा। फिल्‍म अभी पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के अंतिम फेज में है।

खुद पवन सिंह इस फिल्‍म के लिए आशान्वित हैं। उनका कहना है कि हमने एक बार फिर बे‍हतरीन फिल्‍म बनाई है, मगर ये सफल तभी होगी, जब फिल्‍म को दर्शकों का प्‍यार और आशीर्वाद मिलेगा। वहीं, भोजपुरी फिल्‍म सईया सुपरस्‍टार एक बार फिर अक्षरा सिंह, पवन सिंह के साथ रोमांस करते नजर आयेंगी। बता दें कि पवन – अक्षरा की जोड़ी भोजपुरिया स्‍क्रीन पर काफी पसंद की जाती है।

‘सइयां सुपरस्‍टार’ की पटकथा धनजय सिंह ने लिखी है। फिल्‍म के गानों को पवन सिंह आवाज ने खूबसूरत बनाया है तो संगीत निर्देशन अविनाश झा ने किया। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

इस फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर नीरज शर्मा हैं। गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खां वहीं नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी व रामदेवन का है। कला अंजनी तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर निशांत सिंह, लेखक धनंजय कुमार हैं।

भोजपुरी फिल्‍म सईया सुपरस्‍टार के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, संजय यादव, राज प्रेमी, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, अभय राय, रश्मि शर्मा, इला पाण्डेय, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, एसएस द्विवेदी,सोनी पटेल,जमील सिद्दिकी,सिवेश तिवारी,सोनी झा,आरती श्रीवास्तव, जफर खान,ललीत भंडारी,सलीम सुधाकर,सकीला मजिद,परी,नेहा सिंह,कोमल झा,धामा वर्मा,कृष्ण कुमार मनीष चतुर्वेदी हैं।

आपन राय जरूर दीं