पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म सत्या कर रही है अच्छा व्यवसाय

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म सत्या सफलता का परचम लहराते हुए बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय भी कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में जहाँ सर्वाधिक व्यवसाय कर बिहार के सिनेमाघरों में अब तक के हाईएस्ट वन डे कलेशन का रिकार्ड तोड़कर ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया है। वहीं गुजरात, मुंबई के सिनेमाघरों में एक सप्ताह का और बिहार में सिर्फ तीन दिन का कलेक्शन मिलाकर लगभग 75 लाख रूपये व्यवसाय किया है। इस रिकार्ड तोड़ व्यवसाय से पवन सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वाकई में वे बॉक्स ऑफिस के स्टार हैं। होली के अवसर पर प्रदर्शित की गई भोजपुरी फिल्म सत्या को पवन प्रेमी भीड़ के साथ देख रहे हैं।

इस फिल्म में पवन सिंह का हैरतअंगेज एक्शन और इमोशन दर्शकों को बरबस ही सिनेमाघरों में तक खींच लाता है। पवन के साथ भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म के सभी गाने सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आ रहे हैं। यह फिल्म बार बार देखकर उनके फैन्स बहुत खुश हो रहे हैं और अब तक सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं। सत्या की अपार सफलता से भोजपुरी सिने जगत में ख़ुशी की लहर है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म सत्या के कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं। साथ ही दो दिन तक हेलीकॉप्टर से भी शूटिंग की गई है।

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म सत्या के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ‘पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं।

मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा मुख्य आकर्षक हैं।

आपन राय जरूर दीं