पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म तबादला 30 जून से मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म तबादला 30 जून से मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। मध्य प्रदेश फिल्म एंड टी.वी. इंस्टिट्यूट और नोस्ट्रम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की यह फिल्म दो जून से बिहार व झारखण्ड के लगभग 100 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी।

भोजपुरी सिनेमा के यंग्रीयंग मैन व गायिकी के सिरमौर पावर स्टार पवन सिंह इस फिल्म में पवन सिंह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।उनके साथ भोजपुरी क्वीन मृगनयनी अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों की पसंद बनी हुई है। अक्षरा सिंह की आवाज में गया हुआ गाना ‘दुनियां में सबका से प्यार’ भी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता – निर्देशक विनोद तिवारी हैं। सह निर्माता भोजराज नवानी, हरीश नोर,सीमा, नीकीता हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकर मनोज मतलबी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने। छायांकन नीतू इकबाल सिंह, नृत्य पप्पू खन्ना, राम देवन व संजय कोर्वे, मारधाड़ के.गणेश कुमार व बाजी राव, संकलन दीपक जौल का है।

फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोहन जोशी, सुशील सिंह , मनोज टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, ललन सिंह, जय प्रकाश सिंह, गोपाल राय, बैभव नायक, ग्लोरी मोहन्ता, अपूर्व शुक्ला, संजीव मिश्रा, सोनी पटेल आदि हैं।

आपन राय जरूर दीं