पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म योद्धा अर्जुन पंडित को मिल रहा है दर्शको का प्यार

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पवन सिंह अभिनीत रोमांटिक और एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म योद्धा अर्जुन पंडित बिहार और झारखण्ड में भव्य पैमाने पर रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है।

इस फिल्म में पवन सिंह का अनोखा अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। टाईटल के अनुरूप ही इस में धमाकेदार एक्शन का तड़का है।

राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म योद्धा अर्जुन पंडित में पवन सिंह केंद्रीय भूमिका में हैं। पवन सिंह के साथ पहली बार राजस्थानी क्वीन व भोजपुरी की लाडली नेहा श्री की रोमांटिक जोड़ी में है।

कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म दे चुके निर्देशक जगदीश शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। दीपक शाह ने प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण युवा निर्माता मनोज सिंह ने किया है।

भोजपुरी फिल्म योद्धा अर्जुन पंडित के सभी गाने काफी अच्छे हैं, जिनमे संगीत छोटे बाबा का दिया गया है और गीत लिखे हैं आज़ाद सिंह, श्याम देहाती ने।

भोजपुरी फिल्म योद्धा अर्जुन पंडित मुख्य कलाकार

भोजपुरी फिल्म योद्धा अर्जुन पंडित में मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ नेहाश्री, अवधेश मिश्रा, उमेश सिंह, आशुतोष खरे, अयाज़ खान, विनोद मिश्रा, काजल सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, पूजा कजलेकर, साहेबलाल धारी और संजय वर्मा हैं।

Pawan Singh starrer Bhojpuri film yodha Arjun Pandit is getting the viewer’s love

आपन राय जरूर दीं