अब चलेगा इन्स्पेक्टर प्रियंका पंडित का डंडा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

कम समय में ही भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपना मुकम्मल स्थान हासिल कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका पंडित अब पुलिस इन्स्पेक्टर बन भोजपुरी के सबसे बड़े खलनायक कहे जाने वाले अवधेश मिश्रा के खिलाफ जंग छेड़ेगी। प्रियंका पंडित अपना यह जलवा दिखने वाली है बिहार के जाने माने फ़िल्म निर्माता – वितरक , विधायक व बिहार झारखण्ड मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील की अगली फ़िल्म विलेन में। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं जी सुब्बा राव , जिन्होंने लगभग दो दर्ज़न दक्षिण भारतीय व भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन किया है। फ़िल्म की सबसे बड़ी खासियत है फ़िल्म में किसी हीरो का ना होना, क्योंकि फ़िल्म कि कहानी खलनायक व अभिनेत्रियों के ही इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि फ़िल्म के कोई भी कलाकार फ़िल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं बताते हैं पर कयास लगाया जा रहा है की फ़िल्म भोजपुरिया रंग में रंगी एक बेहतरीन कहानी पर आधारित है। प्रियंका पंडित के अनुसार , विलेन में उनका किरदार उनकी आने वाली अन्य फिल्मो जैसे जानेमन, दीवानगी की हद तक से बिल्कुल ही अलग है। उन्होंने कहा की डॉ सुनील हिट फिल्मो के प्रयाय माने जाते हैं , ऐसे में उनकी फ़िल्म में काम करना ही उनके लिए बड़ी बात है। बहरहाल, प्रियंका इस बात को मानती है की फ़िल्म में उनका पुलिसिया रौब और विलेन के प्रति उनका संघर्ष दर्शको को बहुत रोमांचित करेगा।

आपन राय जरूर दीं