जानेमन प्रियंका की दीवानगी

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

पहली सुपर हिट के बाद एक साल तक गुजराती फ़िल्म जगत में व्यस्त रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने भोजपुरी में अपनी दूसरी पारी की शुरुवात की निर्देशक अरविन्द चौधरी कि फ़िल्म जानेमन से। श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता है प्रेम राय जबकि सह निर्माता है अरुण सिंह। हाल ही में प्रियंका ने जानेमन की शूटिंग पूरी की और अगले दिन से उन्होंने अपनी नयी फ़िल्म दीवानगी की हद से की शूटिंग शुरु कर दी है। जानेमन में प्रियंका के अपोजिट हैं खेसारी लाल यादव। जबकि दीवानगी की हद से में उनके अपोजिट हैं प्रसिद्द गायक अरविन्द अकेला कल्लू, जबकि फ़िल्म के निर्देशक हैं दिनेश यादव . फ़िल्म में राकेश मिश्रा और मोनालिसा भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका के अनुसार, जानेमन की तरह दीवानगी की हद से में भी उनका किरदार काफी मजबूत है। दीवानगी की हद से की शूटिंग के बाद प्रियंका भोजपुरी के एक बड़े निर्माता की फ़िल्म की शूटिंग करेगी। बहरहाल , जानेमन प्रियंका की दीवानगी आज भोजपुरी फ़िल्म जगत पर सर चढ़कर बोल रहा है।

आपन राय जरूर दीं