राजा जी आई लव यु २२ नवम्वर से सिनेमा घरों मे

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरिया परदे पर दिलदार सांवरिया से हिट हुई जोड़ी यश कुमार और अंजना सिंह कि जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने आ रही है। दोनों के अभिनय से सजी राजा जी आई लव यु २२ नवम्बर को रिलीज़ हो रही है। तन्वी मल्टी मिडिया के बैनर तले निर्माता दीपक शाह व निर्देशक विनय बिहारी कि इस फ़िल्म में यश व अंजना कि रोमांटिक जोड़ी के साथ साथ कुणाल सिंह, संजय पाण्डेय , मनोज टाइगर, आनंद मोहन, अयाज़ खान भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं। निर्देशक विनय बिहारी भोजपुरी फ़िल्म जगत के सबसे बड़े गीतकार के रूप में जाने जाते हैं। इस फ़िल्म से वो अपने निर्देशन कि पारी कि शुरुवात कर रहे हैं। फ़िल्म का संगीत भी उन्होंने ही दिया है। विनय बिहारी के अनुसार , राजा जी आई लव यु एक एक्शन रोमांटिक फ़िल्म है। फ़िल्म के गाने काफी कर्णप्रिय बने हैं। यश के अनुसार , दिलदार सांवरिया में उनकी भूमिका बदले कि आग में जलते हुए प्रेमी कि थी लेकिन राजा जी आई लव यु में वो एक अभिनेता बनने कि चाह रखने वाले एक ऐसे युवक कि भूमिका में हैं जो अभिनेता बनने कि लालसा रखते हैं ।

अपने सपने को साकार करने के लिए वो किस तरह और किस दिशा में बढ़ते हैं यही इस फ़िल्म में दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि पाखी हेगड़े इस फ़िल्म में सरप्राइज़ पैक कि तरह होंगी। भोजपुरी कि हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने बताया कि इस फ़िल्म में वो करोड़पति परिवार कि इकलौती वारिस कि भूमिका में हैं। राजा जी आई लव यु को लेकर दर्शको में जो उत्सुकता है उसे देखकर यह तय है कि यश अंजना कि जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचने वाली है।

राजा जी आई लव यु २२ नवम्वर से सिनेमा घरों मे

आपन राय जरूर दीं