रवि किशन और पप्पू यादव भोजपुरी फिल्म राधे में फिर एक साथ

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

जौनपुर की माटी के लाल अभिनेता पप्पू यादव अपनी कुशल अभिनय प्रतिभा की बदौलत भोजपुरी फिल्म जगत में जौनपुर की माटी की महक फैला रहे हैं। उनका सपना है अपने अभिनय का परचम लहराना। जी हाँ, खल अभिनेता पप्पू यादव कई फिल्मों में भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन के साथ अभिनय करने के बाद एक बार फिर रुपहले परदे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। भोजपुरी सिनेजगत के युवा खलनायक पप्पू यादव निरंतर कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में निरंतर व्यस्त हैं। इसी क्रम में इन दिनों गुजरात के राजपिपला में भोजपुरी फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका किरदार मूल खलनायक का है। उनकी खलनायिकी का लोहा दर्शकों को बहुत रोमांचित करने वाला है। हीरो रवि किशन और खलनायक पप्पू यादव के बीच रोमांचक टकराव दर्शक दाँतों तले उँगली दबा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि एक दशक पहले रवि किशन अभिनीत हिट भोजपुरी फिल्म पंडितजी बताईं ना बियाह कब होई के सिक्क्वल ‘पंडितजी बताईं ना बियाह कब होई 2’ से पप्पू यादव ने फिल्मी करियर शुरू किया और अब तक कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। वैसे तो पप्पू यादव सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सहित कई स्टारों के साथ अभिनय कर चुके हैं मगर ज्यादातर फिल्में उन्होंने रवि किशन के साथ की हैं। उनकी आने वाली फिल्में राधे, बाबरी मस्जिद, कसम पैदा करने वाले की, नथुनियाँ पे गोली मारे 2, गजब क प्यार आदि हैं।

आपन राय जरूर दीं