रितेश पाण्डेय छठ पर्व पर ले आयें हैं कठिन बरतीया

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

चर्चित लोकगायक व सिनेस्टार रितेश पाण्डेय कार्तिक मास में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठी मईया के भक्तों के लिये छठ गीत का भक्तिमय एलबम कठिन बरतीया लेकर आये हैं। ‘कठिन बरतीया’ के गाने को भक्तों और संगीत प्रेमियों द्वारा बेहद ही पसंद किया जा रहा है। गणेश कुमार पाण्डेय की प्रस्तुति में रितेश पाण्डेय के इस एल्बम के लिए भक्ति रस में डूबे शब्दों की माला को अपने लेखनी से पिरोया है गीतकार मुन्ना मोहित ने। गानों के लिए अपना मधुर संगीत दिया है राजा भट्टाचार्य ने। इस एल्बम के निर्देशक हैं आशीष यादव। इस एल्बम के गानों के लिए रितेश पाण्डेय ने अपना सुमधुर स्वर दिया है।

विदित हो कि रितेश पाण्डेय अभिनीत भोजपुरी फिल्म बलमा बिहारवाला 2 ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। रितेश पाण्डेय अभिनीत कई भोजपुरी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फिलहाल अभी झारखण्ड में भोजपुरी फिल्म नाचे नागिन गली गली की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में इनकी नायिका प्रियंका पंडित हैं। इसके पहले रितेश पाण्डेय ने भोजपुरी फिल्म ए हमार जान तोहरे में बसेला की शूटिंग पूरी किया है।

आपन राय जरूर दीं