भोजपुरी फिल्म तबादला में पवन सिंह व अक्षरा का रोेमांस

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी इस बार भोजपुरी के रूपहले परदे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। वह ही इतना रोमांस की इस गर्मी के मौसम में आपके दिल को ठंडक का एहसास कराते हुए मन का सुकुन पहुंचायेगी। जी हां, भोजपुरिया सुल्तान पवन सिंह और मृगनयनी अदाकारा अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म तबादला प्रदर्शन के लिये पूरी तरह तैयार है।

इस फिल्म में पवन सिंह औेर अक्षरा सिंह का जबरदस्त रोमांस व बिग किस दर्शकों को खूब आनंदित करेगा। जी हां, पहली बार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का इतनी लंबी किस सिन दर्शक देख पायेंगे। ये जोड़ी आज हर सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। इस जोड़ी के नाम को सुनकर ही सिनेप्रेमियों के कदम सिनेमाघर की तरफ कुच कर जाते हैं।

आपको बताते चलें कि इस फिल्म में पवन सिंह एक जांबाज पुलिस आॅफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पुलिस के किरदार में फिट बैठने के लिये पवन ने घंटो जिम में समय व्यतीत किया है। तबादला अपने शूटिंग के समय सेे ही चर्चाओं में है। वही इसक पहला पोस्टर ने सोशल मीडिया पर सराहना बटोर रहा है। सिनेप्रेमी इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी है। भोजपुरी फिल्म तबादला का ट्रेलर 11 मई की रात इंटर टेन म्यूजिक केे यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। विदित हो कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म सत्या ने अपने प्रदर्शन के 50 दिन पूरे करते हुए भोजपुरी बाॅक्स आॅफिस पर व्यवसाय का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आपन राय जरूर दीं