आम्रपाली दूबे के जन्मदिन पर लांच हुआ भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन का दूसरा पोस्टर

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

करोड़ो दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेमा की लकी गर्ल आम्रपाली दूबे के जन्मदिन के अवसर पर उनकी बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन का सेकेंड पोस्टर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. द्वारा जारी किया गया है।

पहले पोस्टर में जहाँ अकेले जुबली स्टार निरहुआ को दिखाया गया था, वहीं इस पोस्टर में उनके साथ आम्रपाली दूबे भी हैं। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आपको बता दें कि नये साल के पहले ही दिन फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर लांच किया गया था।

उलेखनीय है कि पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निरहुआ चलल लंदन के निर्माता है सोनू खत्री हैं जबकि सह निर्माता हैं वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स और प्रस्तुतकर्ता इंडिया ई कॉमर्स लि. के अनिल काबरा हैं। बड़े बजट की इस फ़िल्म के निर्देशक हैं चंद्रा पंत हैं। फ़िल्म की शूटिंग चार अलग अलग चरणों मे मुम्बई, नेपाल और लंदन की खूबसूरत वादियों सहित कई देशों में हुई है। एक बड़े कैनवास पर बनी इस फिल्म में देसी मिट्टी की महक के साथ-साथ पाश्चात्य संस्कृति की झलक भी होगी।

ये भी देखें: भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन का फर्स्ट लुक और टीजर हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन के संगीतकार हैं मधुकर आनंद, लेखक है संतोष मिश्रा और प्रचारक हैं उदय भगत। निर्माता सोनू के सी ने बताया कि निरहुआ चलल लंदन ना सिर्फ एक महंगी फ़िल्म है बल्कि बड़े कैनवास पर बनी एक संपूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है।

भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन के मुख्य कलाकार

मुख्य भूमिका में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, मनोज सिंह टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान आदि हैं।

Second poster of Bhojpuri movie Nirahua chalal london launched on the birthday of Amrapali Dubey.

भोजपुरी के कुछ उपयोगी वीडियो जरूर देखीं

जोगीरा डॉट कॉम पऽ भोजपुरी पाठक सब खातिर उपलब्ध सामग्री

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं