भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू में दिखेगा सीमा सिंह का जलवा

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा की चंचल चुलबुली नृत्यांगना आईटम क्वीन सीमा सिंह का जलवा भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू में दिखने वाला है। सीमा सिंह अपनी मोहक अदाकारी से सभी मन मोह लेंगी। मितवा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू को 29 दिसंबर से पूरे बिहार और झारखंड में भव्य प्रदर्शन किया जायेगा। फिल्म सभी डीजिटल अधिकार व म्यूजिक राइट्स एंटरटेन म्यूजिक कम्पनी ने लिया है। फिल्म के नायक विनय आनंद और नायिका गुंजन पन्त रोमांटिक जोड़ी में हैं। सिनेस्टार विनय आनंद इस फिल्म में नये लुक में दिखेंगे।

फिल्म वितरण कंपनी सरगम फिल्म्स इस फिल्म को रिलीज कर रही है। सेंसर बोर्ड द्वारा ‘यू ए’ सर्टिफिकेट से प्रमाणित इस फिल्म की कहानी, गाने, ऐक्शन, मेकिंग, किसी भी पार्ट के बारे में कहें तो वाकई लाजवाब है। तकनीकी तौर पर ये फिल्म बहुत ही मजबूत है और भोजपुरी संस्कृति को समेटे हुए है। जो लोग कहते हैं कि भोजपुरी फिल्में अच्छी नहीं बनती हैं, उन्हें यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म देखकर लोगों की भोजपुरी सिनेमा के प्रति नजरिया जरूर बदलेगी। इस फिल्म के निर्माता धर्मेन्द्र मौर्य, सहनिर्माता राम आशीष चैहान व असरफ अली हैं।

भोजपुरी फिल्म भईल तोहरा से प्यार आई लव यू का कुशल निर्देशन किया है मरहूम निर्देशक – शाद कुमार ने, जिन्होंने एक उम्दा फिल्म बनाकर समाज को नयी दिशा देने का सार्थक प्रयास किया था। फिल्म के लेखक एवं गीतकार बब्लू हैं। संगीतकार मंगेश राउल व पाल कानपुरी हैं। फिल्म में छायांकन गौरांग साह, संकलन गोविन्द दूबे का है।

इस फिल्म में सीमा सिंह के अलावा मुख्य कलाकार विनय आनंद, गुंजन पंत, राजीव दिनकर, सिमरन कौर, समर्थ चतुर्वेदी, श्रावणी गोस्वामी, आनंद मोहन, कंचन अवस्थी, देव मल्होत्रा, मेहनाज श्राफ,पंकज विश्वकर्मा, अभिलाषा प्रसाद, पंकज प्रकाश, मंजू सिन्हा, राकेश मिश्रा, मुरली लालवानी, बाल गोविन्द बंजारा, फारिया, फरहान, शबनम, अश्फिया इत्यादि हैं।

Seema Singh’s Jalwa will be seen in Bhojpuri film Bheela Tohra se pyar I Love You.

आपन राय जरूर दीं