भोजपुरी फ़िल्म जय श्रीराम की शूटिंग शुरू

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

निर्माण की घोषणा से ही भोजपुरी फ़िल्म जगत में चर्चा का विषय बनी दबंग निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह और भोजपुरी के शो मैन निर्देशक रमाकांत प्रसाद की भोजपुरी फ़िल्म जय श्रीराम की शूटिंग शुरू हो गई है।

अमेठी के खूबसूरत शौर्य फार्म्स में वैदिक मंत्रोचार के साथ फ़िल्म का मुहूर्त हुआ फिर शूटिंग शुरू हुई । इस मौके पर विधायक राकेश प्रताप सिंह , विधायक राधे श्याम, उत्तर प्रदेश के जाने माने समाजसेवक जितेंद्र विजय सिंह ‘मुन्ना’, सिराज अहमद, ब्लॉक प्रमुख छोटे लाल यादव, डॉ जे पी मिश्रा आदि बतौर अतिथि मौजूद थे।

निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह, निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने फ़िल्म के स्टायलिश अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत, भोजपुरी की बार्बी डॉल कही जाने वाली अभिनेत्री नेहा सिंह और अन्य कलाकारों के साथ मुहूर्त पूजा में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है की राजपूत फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही जय श्री राम में विक्रांत सिंह राजपूत, नेहा सिंह, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, उल्हास कुड़वा, सुनीता सिंह, हीरा यादव, अनूप लोटा, जय मिश्रा, प्रेम प्रधान, सुजीत भट्ट, अशोक गुप्ता, धामा वर्मा आदि मुख्य भूमिका में हैं।

फ़िल्म के लेखक, संगीतकार और निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद, निर्माता हैं भूपेंद्र विजय सिंह, बबलू एम गुप्ता, कार्यकारी निर्माता हैं गौरव सिंह और प्रचारक हैं उदय भगत।

आपन राय जरूर दीं