भोजपुरी फिल्म तू ही तो मेरी जान है राधा 2 का मुहूर्त संपन्न

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म तू ही तो मेरी जान है राधा की सफलता के बाद अब इस फिल्म का सिक्वल का निर्माण बहुत बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इंद्रा फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत व अमित डेरी प्राइवेट लिमिटेड कृत भोजपुरी फिल्म तू ही तो मेरी जान है राधा 2 का मुंबई में पूजा-पाठ करके एक दृश्य की शूटिंग करके भव्य मुहूर्त किया गया। फिल्म के निर्माता संजय सिंह राजपूत व सुनील मौर्या हैं तथा निर्देशक शम्मी तिवारी हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लाडले व ’गोलू’ उपनाम से जन जन में लोकप्रिय ऋषभ कश्यप ’गोलू’ हैं और उनकी नायिका माही खान हैं। साथ ही साथ सशक्त किरदार में राजू सिंह माही और संगीता तिवारी की आदर्श जोड़ी नजर आयेगी।

भोजपुरी फिल्म तू ही तो मेरी जान है राधा 2 की उम्दा कथा, पटकथा व चुटीले संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने। कर्णप्रिय संगीत तैयार किया है सुप्रसिध्द संगीतकार राजेश झा ने तथा गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, राजेश झा, मुन्ना दूबे व यादव राज हैं। छायांकन डी.के. शर्मा, मारधाड़ हीरा यादव, नृत्य राम देवन व प्रसून यादव का है। पूरी फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर उच्च तकनिकी के साथ मुम्बई के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की जायेगी। फिल्म के मुख्य कलाकार ऋषभ कश्यप ’गोलू’, माही खान, राजू सिंह ’माही’, संगीता तिवारी, अनु उपाध्याय, त्रिशा खान, निशा दूबे, उमेश सिंह, दीपक सिन्हा, बालेश्वर सिंह, आयाज खान, राकेश पुजारा, प्रेम दूबे, गोपाल राय, अनूप अरोड़ा, माया यादव, नीलम पाण्डेय, अखिल तिवारी, रोहन सिंह, चंदन सिंह आदि हैं।

फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष सिंह, राजेश शुक्ला, सुजीत कुमार सिंह, जे नीलम, अभय सिंह, विनोद सिंह, देव सिंह, प्रिया शर्मा, उदय भगत, संजय कुमार, मिथिलेश किशोर, ललित भाई, पूनम सिंह, मुराद मधेशी आदि गणमान्य जान मौजूद होकर ढ़ेर सारी बधाई देते हुए फिल्म की सफलता के लिए मंगल शुभकामनायें दीं।

आपन राय जरूर दीं