निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 के ट्रेलर को यूट्यूब पर एक करोड़ से अधिक बार देखा गया

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

फिल्म निर्माता राहुल खान निर्मित व निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 के ट्रेलर को यूट्यूब पर एक करोड़ से अधिक बार देखा गया है। यह फिल्म भोजपुरी की ऐसी फिल्म बन गई है, जिसके ट्रेलर को भी 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिला है। इस फिल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कम्पनी द्वारा रिलीज किया है।

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 का ट्रेलर को इतना प्यार मिलना वाकई एक नया रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ जहाँ भी रिलीज हुई वहाँ भारी भीड़ के साथ सिनेमाघरों देखी गई है।

फिल्म निर्माता राहुल खान द्वारा निर्मित निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 ने जहाँ बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब, नेपाल आदि कई राज्यों में उम्दा व्यवसाय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्म के निर्माता राहुल खान की सोच और निर्देशक मजुल ठाकुर का कुशल निर्देशन ने सिनेप्रेमियों को अनमोल उपहार दिया है।

फिल्म का निर्माण निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता राहुल खान हैं। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, आजाद सिंह, श्याम देहाती, संतोष पुरी ने गीतों को लिखा है जबकि संगीतकार छोटे बाबा व मधुकर आनंद ने गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं। छायांकन सरफराज राशिद खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ अंदलीब पठान, संकलन संतोष हरावड़े, कला नाजिर शेख, वेशभूषा कविता सुनीता का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव तथा प्रोडक्शन कंट्रोलर राजेश भगत हैं।

मुख्य कलाकारों में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, रीतू पाण्डेय, संजय महानंद, संजय वर्मा, लेजली त्रिपाठी, आशीष शिंदे, हेमलाल, रीमा सिंह, वैभव राय, देव सिंह, प्रेम दूबे, संतोष पहलवान, रवि शंकर जैसवाल, धामा वर्मा, असगर, साहिल शेख, दिवाकर श्रीवास्तव, अर्चना प्रजापति, जे पी सिंह, पल्लवी कोली, जयंत पाटेकर, रंजीत रंदीव, अलोक झा, अनूप झा, इमरान, सुप्रिया अंश चौबे, सोनू पाण्डेय, अंजली, दिलीप यादव, संजना सिंह, सुचित्रा पाटेकर व आइटम क्वीन सीमा सिंह हैं तथा विशेष भूमिका में प्रदीप यादव हैं।

आपन राय जरूर दीं