अरविन्द अकेला कल्लू का स्वर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान में

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

अरविन्द अकेला कल्लू ने अभी हाल ही में देश-भक्ति से ओत-प्रोत इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के लिए अपनी सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड किये हैं। संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत निर्देशन में स्वरबद्ध किया गया है। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म के लेखक – निर्देशक फिरोज ए आर खान हैं तथा निर्माता अनिल काबरा एवं प्रदीप सिंह हैं। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ सिनेतारिका प्रियंका पंडित की खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर आने वाली है। साथ ही इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने-माने चेहरे नजर आएँगे। इस फिल्म की शूटिंग बहुत बड़े पैमाने पर गुजरात के संजान स्थित वृन्दावन स्टूडियो में की जा रही है।

आपन राय जरूर दीं