भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह कल से महाराष्ट्र और गुजरात में होगी प्रदर्शित

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह बिहार, झारखंड में सफलता हासिल करने के बाद अब कल से महाराष्ट्र और गुजरात के कई सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शित की जा रही है। महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई इस फिल्‍म के निर्माता पवन कुमार महतो ने महिलाओं सहित संपूर्ण कुटुंब के लिए इस फिल्‍म का निर्माण किया है। भोजपुरी सिने संगीत को नया आयाम दे रही सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने इस फिल्म का आल म्यूजिक राइट्स लिया है। रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी मुख्‍य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट गायक से नायक बने सुनील सागर हैं। फिल्म के निर्देशक नन्द किशोर महतो हैं।

भोजपुरी भाषा सीखे : LEARN BHOJPURI LANGUAGE

फिल्म के सभी गाने सामाजिक और हर वर्ग के दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। नाम के अनुरूप ही फिल्म का निर्माण किया गया है। काफी दिनों बाद ऐसी फिल्‍म प्रदर्शित की गई है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सकते हैं। यह खास कर उन ल‍ड़कियों को ज्‍यादा पसंद आयेगी, जिसकी सहेली की शादी जल्‍द होने वाली है। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता सुनील शर्मा, लाईन प्रोड्यूसर विजय मौर्या, कथा- पटकथा-संवाद-गीत सत्यप्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं। संगीतकार ओम झा ने मधुर गीतों को कर्णप्रिय संगीत से संवारा है। छायांकन एस जहांगीर, नृत्य संजय कोर्बे, कला राम बाबू का है।

मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर, दीपक सिंह, अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह इत्यादि हैं। आईटम सांग सीमा सिंह का है।

भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह का पोस्टर

भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह कल से महाराष्ट्र और गुजरात में होगी प्रदर्शित
भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह कल से महाराष्ट्र और गुजरात में होगी प्रदर्शित

आपन राय जरूर दीं